फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरी में फिर 107 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
Corona in Khiri
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमण के फैलने की गति धीमी नहीं हो रही है, बल्कि रोजाना औसतन 100 या इससे अधिक संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को 107 कोरोना संक्रमित मिले हैं इनमें कोविड कमांड सेंटर में ड्यूटी कर रहे कुछ अधिकारी भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक 24 घंटे में लैब से कुल 603 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें 76 पॉजिटिव एवं 527 निगेटिव हैं। इसके साथ अन्य लैब से सात एवं 24 एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुईं हैं। तहसील सदर के गांव मैनहा खंभारखेड़ा में दो, झलरिया में एक, गोविंदनगर में एक, केवलपुरवा में एक, शाहपुरा कोठी में एक, नौरंगाबाद में एक, चंद्रपुरा में एक, आवास विकास कॉलोनी में पांच, अंबरसोत में एक, सिकटिया में एक, हिदायतनगर में दो, राजाजीपुरम में एक, जिला कारागार में एक, लौकिहा में दो, नई बस्ती में एक, मीरपुर में दो, पंजाबी कॉलोनी में तीन, पुलिस लाइन में एक, बहादुर नगर में चार, डायट राजापुर में दो, थरवरनगंज में एक, फॉरेस्ट कॉलोनी में दो संक्रमित मिले हैं। तहसील धौरहरा के लहबड़ी में तीन, मदनशाहपुरवा में एक, बंगाली कॉलोनी में एक, ईसानगर में पांच, पीएचसी ईसानगर में तीन, नारीबेहड़ में एक, मिर्जापुरवा में एक, कैरातीपुरवा में एक, खनवापुर में दो, भेड़हिया में एक, खमरिया चीनी मिल में एक, तहसील गोला गोकर्णनाथ के गुलरिया चीनी मिल में एक, फूलपुर में दो, पिपरिया धनी में एक, मिट्ठूटांडा में एक, बिजुआ में एक, हुजूरपुर में एक, शंकरपुर में एक, नहटी में एक, रत्नापुर में एक, गौरीगंज में सात, मलूकापुर में एक, पंजाबी कॉलोनी में एक, तहसील मोहम्मदी के मोहल्ला भीतर में एक, अजवापुर चीनी मिल में एक, मोरपुरवा में एक संक्रमित मिला है। तहसील पलिया के किसान द्वितीय में एक, बीएचएल चीनी मिल में एक, रंगरेजान में एक, एसएसबी गदनिया में दो, तहसील मितौली के खुर्दा में एक, तहसील निघासन के धोबियाना में तीन संक्रमित मिले हैं। वहीं 19 संक्रमित मरीज अभी ट्रेस किए जा रहे हैं।
 
बिजुआ में बढ़ रहीं कोरोना संक्रमितों की संख्या
बिजुआ। बिजुआ इलाके में पिछले पांच दिन में कोरोना संक्रमण की संख्या चालीस हो गई, सोमवार को भी बिजुआ में 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सीएचसी प्रभारी बिजुआ डा. अमित सिंह ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोग संक्रमित होते जा रहे हैं। पिछले तीन दिन से रोजाना 10 से अधिक मरीज निकल रहे हैं। सोमवार को गुलरिया चीनी मिल में एक, शंकरपुर में एक, फूलपुर में, मलूकापुर कलां में एक, रत्नापुर में एक, हुजूरपुरवा में एक, मिट्ठू टांडा में एक, नहटी और सीएचसी में एक मरीज मिला है। रविवार और सोमवार को भी क्रमश: 11 और 10 मरीज निकले थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें