फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश दरकिनार.. मास्क लगाने की अनिवार्यता का उड़ा रहे मजाक

विज्ञापन
कोरोना को निमंत्रण... न लगाया मास्क, न रखी सामाजिक दूरी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर शीर्ष अदालत ने सभी को मास्क लगाने के आदेश दिए थे। साथ ही आदेश को सख्ती से लागू करने को कहा था। शासन के आदेश पर जिले में टास्क फोर्स गठित की गई। थाना स्तर पर भी टीमें बनाई गईं थीं। इसके बाद भी जिले में पुलिस और प्रशासनिक अफसर आदेशों का सख्ती से पालन नहीं करा पा रहे हैं। शहर से लेकर कसबों और गांवों तक तमाम लोग बिना मास्क के ही सड़कों पर घूम रहे हैं। यह हाल तब है जब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या प्रतिदिन 100 के पार मिल रही है। ऐसे में लोगों की लापरवाही भारी पड़ सकती है। पेश है शहर की लाइव रिपोर्ट।
विज्ञापन

संकटा देवी चौराहा, समय: सुबह 11:43
शहर का प्रमुख चौराहा है। इस चौराहे पर काफी भीड़भाड़ रहती है। चौराहे पर ही पुलिस चौकी है। बाइक से जा रहे इन साहब को देखिए। ट्रिपल राइडिंग और मास्क भी नहीं।
रेलवे स्टेशन के निकट, समय: सुबह 11:58
यह सीन रेलवे स्टेशन के पास निघासन मार्ग का है। यहां ट्रैफिक पुलिस और होमगार्डों की भी ड्यूटी रहती है। इन्हें पुलिस का भी भय नहीं है। कई लोग बिना हेलमेट और मास्क के आते-जाते रहे।
विज्ञापन

रेलवे विभाग का माल गोदाम, समय: 12.05
रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के पास कई लोग एक चबूतरे पर बैठे थे। कोई भी मास्क नहीं लगाए था। न ही मुंह पर गमछा आदि रखा था, जबकि आरपीएम और जीआरपी के सिपाही आ-जा रहे थे।
जिला अस्पताल, समय: 12: 30 बजे
हफ्ते भर पहले नोडल अफसर अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बिना मास्क अस्पताल में आने वालों के प्रवेश पर रोक लगाने के आदेश दिए थे। गेट पर होमगार्ड तैनात किए थे, लेकिन अस्पताल में भी बिना मास्क लोग घूमते रहे।
मास्क न लगाने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ाई कर रही है। उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है, जो लोग नहीं मान रहे हैं। उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। थाना प्रभारियों और टास्क फोर्स के प्रभारी निरीक्षक को सख्ती करने को कहा गया है।
विज्ञापन

-विजय ढुल, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें