लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को भी 133 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमितों के आंकड़े तेजी से बढ़े हैं। इसमें लखीमपुर तहसील क्षेत्र में सबसे ज्यादा 77 संक्रमित मिले हैं। जनपद में अब तक कुल 3946 संक्रमित मिल चुके हैं, जिसमें 2918 संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। वर्तमान में 984 एक्टिव केस हैं। जबकि 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 24 घंटे में लैब से कुल 510 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें 71 पॉजिटिव एवं 439 निगेटिव रिपोर्ट है। इसके अलावा 12 अन्य लैब, दो ट्रूनाट एवं 48 एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। लखीमपुर तहसील क्षेत्र के गांव सैधरी में तीन, मोहल्ला निर्मलनगर में एक, नौरंगाबाद में तीन, गोविंदनगर में दो, गंगोत्रीनगर में एक, सिद्धार्थनगर में एक, महेवागढ़ी में एक, प्यारेपुर में एक, ढुसरू में एक, मालपुर में एक, काशीनगर में चार, महाराजनगर में 17, लौकिहा में एक, पट्टी रामदास खीरी टाउन में एक, शिवकॉलोनी में एक, इंडियन बैंक लखीमपुर में एक, संकटा देवी में तीन, बड़ागांव में एक संक्रमित मिला है।
इसके अलावा छाउछ में तीन, ऊदयपुर महेवा में एक, आवास विकास कॉलोनी में एक, कोतवाली आवासीय परिसर में तीन, रानीगंज में एक, शिव कॉलोनी में दो, मेला मैदान में एक, पुलिस लाइन में चार, हर्षी बंगला में सात, सिविल लाइन में एक, सिकटिया में दो, गांधीनगर में एक, रामनगर में एक, एसएसबी में एक, नई बस्ती में एक, ऑफिसर कॉलोनी में एक, सरबती देवी कॉलोनी में एक, गूमचीनी में एक संक्रमित मिला है। तहसील गोला गोकरणनाथ क्षेत्र के बिजुआ में दो, मूड़ा सवारान में एक, लालहापुर में एक, सलेमपुर कुकरा में एक संक्रमित मिला है।
तहसील मितौली के खुर्रमनगर में एक, बल्लीपुर में एक, तहसील मोहम्मदी के धरेचा में एक, सीएचसी मोहम्मदी में दो संक्रमित मिले हैं। तहसील धौरहरा के हरदी में सात, कोतवाली में दो पुलिसकर्मी, शारदानगर में एक, अभयपुर में एक, धौरहरा खुर्द में एक, खमरिया पंडित में तीन संक्रमित मिले हैं।
तहसील निघासन के सिंगाही में 12, बेदिया खुर्द में तीन, बरसोला कला में एक संक्रमित मिला है। वहीं 15 संक्रमित मरीजों को ट्रेस किया जा रहा है।