फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : जंग जीतने के लिए दिलाए मेडिकल उपकरण

विज्ञापन
जिला अस्पताल प्रबंधन को मेडिकल सामग्री देते अजय मिश्र।
विज्ञापन

गृह राज्यमंत्री ने 13 प्रकार की मेडिकल सामग्री दिलाई

लखीमपुर खीरी। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने जिला अस्पताल को 13 प्रकार की मेडिकल सामग्री दी है, जिससे आपात स्थिति में बच्चों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचकर कंटेनर निगम लिमिटेड की ओर से मुहैया कराई गई 400 ऑक्सीजन एवं 42 नेबुलाइजर मास्क, 135 पीटी ट्यूब, 10 लैरीजियो स्कोप, 40 अबूबैग, 200 नेजल कैमुला, 30 चाइल्ड बीपी मशीन, चार इन्फ्यूजन पंप, 25 फ्लोमीटर, 100 ऑक्सीजन सिलेंडर चाबी, 40 चाइल्ड बाईपैप मास्क, 6000 एन-95 मास्क, 200 हैंड सैनिटाइजर सीएमओ व जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस को सौंपी।
उन्होंने बताया कि सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने उपकरणों की कमी के बारे में अवगत कराया था। इस पर कंटेनर निगम की ओर से मेडिकल सामग्री मुहैया कराई गई है। सीएमओ ने कहा कि विषम परिस्थितियों में ये उपकरण जिलेवासियों के काम आएंगे। नवंबर तक बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। कोविड प्रोटोकॉल का ईमानदारी के साथ पालन करें। प्रवक्ता अंबरीष सिंह सहित एसीएमओ डॉ. अश्विनी कुमार, डॉ. वीसी पंत, डॉ. आरपी दीक्षित, महंत सिंह, परमानंद वर्मा, आरके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें