लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं, जो निश्चित ही डराने वाले हैं। शनिवार को आई रिपोर्ट में 177 नए कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिले हैं। इससे कोविड केयर सेंटर भी फुल होने लगे हैं। वहीं सामुदायिक स्तर पर फैल रहे संक्रमण को रोकने के लिए अभी कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। धौरहरा निवासी एक संक्रमित की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हुई है।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक 24 घंटे में लैब से कुल 641 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें 124 पॉजिटिव एवं 517 निगेटिव हैं। इसके साथ अन्य लैब से 12 एवं 41 एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। लखीमपुर तहसील सदर के मोहल्ला महाराजनगर में तीन, गंगोत्रीनगर में चार, आवास विकास कॉलोनी में एक, अरविंदनगर में एक, थरवरनगंज में दो, महेवा गढ़ी में एक, सरनापुरम में चार, पद्मावती कॉलोनी में एक, शांतिनगर में दो, कमलापुर में छह, अमृतागंज में नौ, गोविंदनगर में एक, अर्जुन पुरवा में दो, पुलिस लाइन में दो, नई बस्ती में तीन, सिंगनिया में एक, बेगम बाग में एक, मेला मैदान में एक, परसेहरा बुजुर्ग में दो, उदयपुर महेवा में तीन, पंजाबी कॉलोनी में एक, रामनगर में दो, शमशेर नगर में एक, शाहपुरा कोठी में एक, सरदारनगर में एक, अंदेशनगर में एक संक्रमित मिला है।
इसी प्रकार शांतिनगर में एक, धवरपुर में एक, सिकटिया में पांच, राजगढ़ में एक, ब्रज भवन गढ़ी रोड में एक, एसएसबी गढ़ी रोड में एक, शास्त्रीनगर में तीन, प्रकाश नगर में एक, शिव कॉलोनी में एक, मूसेपुर खुर्द में एक, बाजपाई कॉलोनी में एक, बरखेरवा में एक, गोटैयाबाग में एक, अयोध्यापुरी कॉलोनी में एक, रामनगर में दो, छाउछ में एक, पंजाबी कॉलोनी में एक, कोडिया में एक, बाबूराम सर्राफ नगर में एक, ऑफिसर कॉलोनी में दो, बहादुरनगर में एक, गुमचीनी में एक संक्रमित मिला है।
तहसील निघासन के सिंगाही में एक, निघासन में एक, भौका मोतीपुर में 11, लोधपुरवा में एक, ब्लॉक कैंपस निघासन में तीन, जोधपुरवा में एक संक्रमित मिला है। तहसील गोला गोकरननाथ क्ै गुलरिया चीनी मिल में चार, कुंभी चीनी मिल में पांच, त्रिखड़ा में एक, मूसेपुर में एक, रायपुर में एक, मुन्नू गंज में एक, भवानीगंज में एक, पश्चिमी दीक्षिताना में एक, तीर्थ में एक, धीरेंद्र नगर में दो संक्रमित मिले हैं। तहसील मोहम्मदी के जेबी गंज में एक, भीतर में एक, रामपुर बरवर में एक संक्रमित मिला है। तहसील धौरहरा के सेखनपुरवा में एक, ईसानगर में दो, लौकही में दो, केशवापुर में एक, गुदरिया में एक, हरदी में तीन, पचीघरा में दो, कोनिया में एक, थाना धौरहरा में दो संक्रमित मिले हैं। तहसील मितौली के सेमरा घाट में एक, बेहजम में एक, मिजऱपुर में दो, मैगलगंज हाईवे में एक, कैमा बुजुर्ग में एक संक्रमित मिला है। तहसील पलिया के एसएसबी गदनिया में एक, टेहरा में तीन, रंगरेजान में एक, संपूर्णानगर में एक संक्रमित मिला है। वहीं 25 संक्रमित मरीज अभी ट्रैक किए जा रहे हैं।
अब तक मिले कुल केस 4717
रिकवरी 3802
एक्टिव कोरोना संक्रमित केस 866
मृत्यु 49