फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक पर पिटाई का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में तैनात दो सफाई कर्मियों ने सीएचसी अधीक्षक पर गाली गलौज एवं मारपीट का आरोप लगाया है। विरोध में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने सीएमओ कार्यालय पर मंगलवार की सुबह जमकर हंगामा किया। इस पर सीएमओ को पुलिस बुलानी पड़ी। जिसके बाद ही मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने नकहा ब्लॉक के गांव जगसड़ में संस्थागत क्वारंटीन सेंटर बनाया है। इसमें डिप्टी सीएमओ द्वितीय में तैनात सफाईकर्मी बंटी एवं गोला सीएचसी के मनोज की ड्यूटी लगी है। बंटी का आरोप है कि सोमवार रात करीब दस बजे सीएचसी अधीक्षक क्वारंटीन सेंटर आए और उससे अभद्रता की। बंधक बनाकर सीएचसी ले गए, जबरन शराब पिलाई और मेडिकल कराने की धमकी दी। उधर सफाई कर्मी मनोज आरोप है कि मंगलवार को ढाई बजे सेंटर आए अधीक्षक ने कुर्सी पर बैठे देख गाली दी, विरोध किया तो मारपीट पर आमादा हो गए। बंद कराने की धमकी दी। मामले की जानकारी मिलने पर सफाई कर्मचारी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को सीएमओ कार्यालय का घेराव हंगामा करने लगे। मामले को शांत कराने के लिए सीएमओ को पुलिस बुुलानी पड़ी। मौके पर पहुंचे जेल गेट चौकी इंचार्ज जेपी यादव ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक को हटाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने मामले की जानकारी दी है। जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. मनोज अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें