फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों के बैंकों में कम नहीं हो रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन और सामाजिक दूरी ही प्रमुख हथियार है, लेकिन कुछ सार्वजनिक स्थानों पर इन्हीं नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। खासकर बैंक शाखाओं और बाजार में प्रतिदिन उमड़ रही भीड़ से सामाजिक दूरी का नियम टूटने से संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। दूसरे प्रदेशों से छात्रों और कामगारों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है, जिससे वह लोग भी पैसे निकालने के लिए बैंकों में लाइन लग रहे हैं। ऐसे हालात से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन मशक्कत कर रहा है, लेकिन भीड़ के आगे बेबस नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

शहर की बैंकों में तो भीड़ नजर नहीं आई, इसके विपरीत ग्रामीण क्षेत्रों की बैंकों में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही। बुधवार को भी ग्रामीण क्षेत्रों की बैंकों में भीड़ नजर आई। हालांकि पुलिस-प्रशासन हरकत में आया और सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए बैंकों के बाहर बैरिकेडिंग कराई गई। इसके अलावा पैसे निकालने के लिए आने वाले खाताधारकों को एक मीटर की दूरी पर खड़ा कराने के लिए गोले भी बनाए गए।
शहर के अस्पताल रोड पर स्थित स्टेट बैंक में बुधवार को भीड़ नहीं दिखी। गिनती के कुछ लोग ही अंदर और बाहर नजर आए। जबकि आम दिनों में अच्छी-खासी भीड़ रहती थी। बैंक के अधिकारी बताते हैं कि लोग स्वयं ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं और बैंक में अनावश्यक आने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

खमरिया स्थित इंडियन बैंक शाखा में सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए बैरिकेडिंग कराई गई। फिर भी लोग लाइन तोड़कर जल्द भुगतान पाने के लिए गेट पर एक साथ खड़े नजर आए। वहीं बैंक प्रबंधन ने ज्यादा लोगों को अंदर घुसने से रोकने के लिए चैनल में ताला डाल रखा था।
गोला तहसील क्षेत्र के कुकरा गांव मेें स्थित इंडियन बैंक (इलाहाबाद) के बाहर बुधवार को भी काफी भीड़ दिखी। लोगबाग सामाजिक दूरी का पालन न करते हुए एक-दूसरे से सटे हुए खड़े थे।
कुकरा और संपूर्णानगर के बैंकों में अपेक्षाकृत काफी भीड़ रही।
--
बैंकों के बाहर भीड़ को हटाकर सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए सभी एसडीएम और सीओ को निर्देश दिए गए हैं। गांवों में भीड़ लगने के मामले ज्यादा हैं, जिसके लिए बैंकिंग करेस्पांडेंट और डाकघरों के माध्यम से भुगतान कराया जा रहा है। जल्द ही भीड़ की समस्या दूर कर ली जाएगी।
विज्ञापन

-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें