फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद को बढ़े हाथ, लॉकडाउन में फंसे राहगीरों को कराया भोजन

विज्ञापन
राहगीरों को वितरित किया जा रहा खाना। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन के चलते दिल्ली समेत दूसरे राज्यों से काफी संख्या में लोग घर वापसी कर रहे हैं। बंदी के कारण न तो वाहन मिल रहा और न ही खाने-पीने का कोई सामान। ऐसे में लोग दिल्ली, बरेली, लखनऊ, कानपुर आदि से पैदल ही घर की ओर निकल पड़े हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन ने समाजसेवी रमेश अग्रवाल के सहयोग से गोला रोड और पीलीभीत बस्ती हाईवे पर भोजन वितरित किया गया।
विज्ञापन

तीन हफ्ते के लॉकडाउन की घोषणा के बाद से बड़े शहरों से कामगारों का पलायन गांवों की ओर शुरू हुआ है। उसी दिन से जिला प्रशासन के सामने इनके भोजन पानी की चुनौती बना हुआ है। समाजसेवी संगठनों के माध्यम से प्रतिदिन करीब लंच पैकेट बंटवाएं जा रहे हैं। अमर उजाला फाउंडेशन ने भी कामगारों को भोजन-पानी मुहैया कराने के लिए खाका तैयार किया है, जिसके बाद सोमवार को नगर के समाजसेवी रमेश अग्रवाल के सहयोग से शहर एवं इसके आस-पास लंच पैकेट बंटवाए गए। पहले दिन करीब एक हजार लंच पैकेट बांटे गए, जिससे कामगारों ने खुश होकर अमर उजाला फाउंडेशन और समाजसेवियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें