फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्टः विदेश से आए लोगों की सीएमओ कार्यालय से हो रही निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद से अब तक विदेश से जिले में आने वालों की जिला प्रशासन निगरानी करा रहा है। इसके लिए सीएमओ कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से विदेशों से लौटने वालों की सेहत के बारे में रोजाना जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

विभिन्न देशों से अब तक करीब 178 लोग लौटे हैं। स्वास्थ्य महकमा इन सबकी जांच भी करा चुका है। एहतियातन सीएमओ कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया है, जिससे कि इनकी सेहत की रोजाना जानकारी हो सके। कंट्रोल रूम में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अनुज त्रिवेदी, दीपमाला, सरिता राज, शीला वर्मा, शिवानी माथुर एवं अनुराग सिंह की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। जिनका काम सभी को रोज फोन कर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी करना है। कंट्रोल रूम प्रभारी एवं एसीएमओ डॉ. आरपी दीक्षित का कहना है कि विदेश से लौटने वालों को रोजाना फोन कर उनकी सेहत की जानकारी ली जा रही है, जिससे किसी प्रकार की दिक्कत होने पर चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराई जा सके। फिलहाल सभी लोग स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें