फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सहकारी संघ के पेट्रोल पंप व परसपुर समिति को किया सील

Sat, 06 Sep 2025 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
संपूर्णानगर में सीज किया गया पेट्रोल पंप। संवाद
विज्ञापन
संपूर्णानगर। सहकारी समिति बी पैक्स परसपुर के सचिव अजय मिश्रा कपूर के गायब हो जाने के बाद मिले सुसाइड नोट से जहां विभाग में हड़कंप मच गया है, वहीं शुक्रवार देर रात प्रशासन ने खीरी पीलीभीत उपनिवेशन सहकारी विकास संघ लिमिटेड के पेट्रोल पंप व परसपुर बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति को सील कर दिया।
विज्ञापन


परसपुर समिति के सचिव अजय बृहस्पतिवार को घर से समिति के लिए निकले थे और तब से लापता हैं। उनकी बाइक शारदा नगर में मिली थी। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में एनडीआरएफ की टीम भी लगातार उनकी तलाश में नदी में खाक छान रही है, लेकिन अभी तक उनका तो कोई सुराग नहीं मिला है।
वहीं, रात साढ़े 10 बजे एसडीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह, एडीओ सहकारिता रामपारस, एडीओ पवन पटेल के साथ नायब तहसीलदार हर्ष निशांत, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने पेट्रोल पंप व समिति को सील कर दिया। मैनेजर कृष्ण शुक्ला से पूछताछ के बाद कार्रवाई की गई। इस बारे में खीरी पीलीभीत उपनिवेशन सहकारी संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि सुबह किसी के माध्यम से पंप व समिति के सील होने की सूचना मिली थी। इस संबंध में न कोई आदेश और न ही कोई सूचना दी गई। अधिकारी अपनी नाकामियों को छिपाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

पंप के मैनेजर कृष्ण कुमार शुक्ल ने बताया कि रात में उनको बुलाया गया और पंप के हिसाब-किताब के बाद उसे सील कर दिया गया। एसडीएम पलिया डाॅ. अवनीश कुमार ने बताया कि मामले में संघ के अधिकारी आए थे और उनके साथ नायब तहसीलदार व पुलिस ने समिति को सील किया है। बाकी आगे की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित

सचिव अजय कुमार मिश्रा ने सुसाइड नोट लिखकर जो आरोप लगाए हैं, इसकी जांच के लिए एआर कोऑपरेटिव ने चार सदस्यीय टीम गठित की है। इसमें एडीसीओ राजेश कुमार, एडीओ बेहजम रामपारस प्रजापति, एडीओ फूलबेहड़ पवन पटेल व जिला सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक हैं। बड़ा सवाल है कि एआर कोऑपरेटिव पर ही आरोप हैं। ऐसे में वह खुद ही जांच टीम गठित कर रहे हैं। ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं। इस गंभीर प्रकरण में जिला प्रशासन ने अभी तक कोई भी प्रक्रिया नहीं आई।
वर्जन

घटना से काफी आहत हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि सचिव सकुशल हों। मुझ पर जो भी आरोप लगाए गए हैं, वे निराधार हैं। खाद को लेकर जो भी शासन से निर्देश मिले हैं, उनका पालन कराने का प्रयास किया गया। फिलहाल समिति को सील कर लिया गया है, जो मजिस्ट्रेट की निगरानी में ही खुलेगी।
विज्ञापन

-रजनीश प्रताप सिंह, एआर को-ऑपरेटिव

संपूर्णानगर में सीज किया गया पेट्रोल पंप। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें