फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एमएलसी चुनाव को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित

Tue, 29 Sep 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को कराने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद कंट्रोल रूम पर निर्वाचन संबंधी सूचनाओं और शिकायतों पर संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन, निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली गतिविधियों, बिना अनुमति प्रचार-प्रसार, पोस्टर-बैनर अथवा अन्य प्रचार सामग्री लगाए जाने की सूचना दर्ज कराई जा सकती है। इसके अलावा किसी प्रकार के प्रलोभन, अनुचित प्रभाव या अन्य अनियमितता तथा निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं से जुड़ी शिकायतें भी यहां दी जा सकेंगी। एमएलसी निर्वाचन से जुड़ी किसी भी सूचना या शिकायत के लिए 05872-271127 पर फोन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें