फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निविदा निरस्त नहीं हुई तो कोर्ट जाएंगे ठेकेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। संपूर्णानगर चीनी मिल में शुगर बैग हेंडलिंग की डाली गई ई-निविदा में नियमों की अनदेखी और अव्यवहारिक दरों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ठेकेदारों का कहना है कि यदि मिल प्रबंधन नियम विरुद्ध तरीके से डाली गई निविदा को निरस्त नहीं करता है तो कोर्ट की शरण ली जाएगी। मंगलवार को ठेकेदारों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ जाएगा।
विज्ञापन

चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू होने वाला है। इसको लेकर शुगर बैग हेंडलिंग, गन्ना सेंटरों से गन्ने की आपूर्ति आदि के निविदाएं आमंत्रित कर ठेकेदारों को काम दिया जा रहा है। दो दिन पहले संपूर्णानगर स्थित किसान सहकारी चीनी मिल के ठेकेदारों ने चीनी मिल प्रशासन पर शुगर बैग हेंडलिंग में एक ठेकेदार से सांठगांठ कर नियम विरुद्ध तरीके से अव्यवहारिक दरों पर टेंडर स्वीकृत करने का आरोप लगाया था। ठेकेदारों का कहना था कि चीनी मिल के नियम और शर्तों के क्रम संख्या 43 के मुताबिक कोई भी दर यदि अव्यवहारिक होती है तो निविदा निरस्त कर दी जाएगी, जबकि मिल प्रशासन के चहेते ठेकेदार ने एल वन आने के लिए 12 कालमों में अव्यवहारिक दरें डाली हैं। मुख्य लेखाकार ने भी इन दरों को अव्यवहारिक माना है। ऐसे में यह निविदा निरस्त होनी चाहिए थी, लेकिन निरस्त नहीं की गई। ठेकेदारों ने कहा कि यदि प्रशासन ने निविदा निरस्त कर दोबारा दरें नहीं मांगी तो वे लोग कोर्ट की शरण में जाएंगे। मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेगा और निविदा को निरस्त कराने की मांग करेगा।
जांच में कागजात गलत मिले तो दर्ज होगी रिपोर्ट
चीनी मिल प्रशासन का ठेकेदारों के खिलाफ रुख काफी कड़ा हो गया है। निविदा डालने के समय कूटरचित दस्तावेज दाखिल करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ मिल प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मिल के प्रधान प्रबंधक आजाद भगत सिंह ने बताया कि निविदाओं में लगाए गए कागजों का सत्यापन कराया जाएगा। यदि कागज कूटरचित मिलते हैं तो संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

टेंडर पड़ा है। अभी किसी के पक्ष में नहीं हुआ है। टेंडर की प्रक्रिया अभी चल रही है। नियम और शर्तों का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है। नियम और शर्तों के मुताबिक ही निविदा स्वीकृत की जाएगी। निविदा में लगे कागजातों की भी जांच होगी। यदि कोई कागज कूटरचित मिलता है तो संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

-आजाद भगत सिंह, प्रधान प्रबंधक, किसान सहकारी चीनी मिल, संपूर्णानगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें