फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी जारी रहा कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 

Sun, 18 Dec 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- कांग्रेस कार्यकर्ता आज करेंगे चक्का जाम, डीएम का घेराव
विज्ञापन

गन्ना मूल्य भुगतान न मिलने और पलिया स्थित बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल की बंदी के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। नसीरुद्दीन मौजी भवन के प्रांगण में चल रहे इस धरने में वक्ताओं ने जिला प्रशासन पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। 
धरने का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि पलिया चीनी मिल गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं कर रही है। इसको लेकर पलिया में कई दिनों से किसानों का आंदोलन चल रहा है। कांग्रेस किसानों की समस्याओं की अनदेखी नहीं कर सकती। शनिवार से शुरू कांग्रेस का यह धरना प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहेगा। 
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने मांग की कि जिला प्रशासन और चीनी मिल प्रशासन किसानों से सीधे वार्ता कर समस्या का समाधान निकाला जाए। चीनी मिल तत्काल चालू की जाए। बजाज समूह की चीनी मिलों के साथ सभी चीनी मिलों का भुगतान सुचारु और नियमित किया जाए। 
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की हठधर्मिता के खिलाफ कांग्रेस 19 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर चक्का जाम और डीएम कार्यालय का घेराव करेगी। इसके लिए जिले भर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बुला लिया गया है। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


भाकियू ने फूंका मिल प्रशासन का पुतला
किसानों का अनशन जारी, मिल रहा है भारी समर्थन
एक मुश्त जल्द डिफर भुगतान समेत कई मांगों को लेकर कर रहे है आंदोलन
पलियाकलां। गन्ना समिति में गन्ना किसानों के भुगतान की मांग को लेकर धरना जारी है। अनशन को आम जनमानस से भारी समर्थन मिल रहा है। वहीं चीनी मिल गेट के सामने धरना दे रही भाकियू ने मिल प्रशासन का पुतला फूंका।
गौरतलब है कि यहां के किसान एक मुश्त जल्द डिफर भुगतान, नवीन सत्र के भुगतान की अच्छी किश्त आदि मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। गन्ना समिति में 17 दिसंबर को किसानों की महापंचायत हुई थी और इसके बाद हजारों किसानों ने तहसील पहुंचकर अधिकारियों से भुगतान की मांग की थी, लेकिन यहां कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला था। जाम स्थल पर डीसीओ से किसानों ने कहा था कि नवीन सत्र का भुगतान 31 दिसंबर तक कितना दिया जाएगा, यह बताया जाए, लेकिन इसका जवाब किसानों को नहीं मिला। किसानों ने जाम तो खोल दिया, लेकिन सोसायटी में अनशन जारी रखा। रविवार को केन सोसायटी अध्यक्ष विकास कपूर, मनप्रीत सिंह, हरेंद्र सिंह सोनी, बिंदु मियां, सुखदेव सिंह सुक्खा, गन्ना विकास परिषद अध्यक्ष अरुण मौर्या, डायरेक्टर गुरुदेव  सिंह, कर्मजीत सिंह, गुरमीत सिंह, अमरजीत सिंह, विश्वनाथ तिवारी, सुखविंदर सिंह, गुरुनाम सिंह, कमरुजमा खान आदि कई किसान अनशन में शामिल रहे। किसानों ने कहा कि उनकी मांग कायम है। वहीं, चीनी मिल गेट के सामने धरना दे रही भाकियू ने पुतला फूंका। भाकियू भी गन्ना भुगतान की मांग कर रही है। अध्यक्षता कर रहे भाकियू नेता मंजीत सिंह ने कहा कि चीनी मिल प्रबंधन पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान कई भाकियू पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


शारदा वर्क्स एसोसिएशन ने की मिल चलाने की मांग
चीनी मिल के शारदा वर्क्स एसोशिएशन के अध्यक्ष कमलेश राय, जनरल सेक्रेटरी निर्भय नरायन सिंह, रमाशंकर, इसराईल खां आदि ने मिल ईकाई प्रमुख को पत्र दिया है। जिसमें कहा गया है कि राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए मिल को चलाना आवश्यक है। जिसमें 36 हजार किसानों, करीब दो हजार कर्मियों के साथ उनके परिवार का भविष्य निर्भर करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें