मैगलगंज। सीतापुर-बरेली फोरलेन पर दो मोटर साइकिलों की कंटेनर से भिड़ंत हो गई। कंटेनर शाहजहांपुर की ओर से आ रहा था। सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को सीएचसी पसगवां में भर्ती कराया गया है।
घटना शनिवार शाम साढ़े पांच बजे की है। थाना क्षेत्र के रहजनिया गांव निवासी रामराखन व लालाराम बाइक से चपरतला की ओर जा रहे थे। मैगलगंज टोल प्लाजा के पास सामने से आ रहे एक कंटेनर से भिड़ंत हो गई। टैंकर शाहजहांपुर की ओर से सीतापुर जा रहा था। टक्कर लगने के बाद दोनों सड़क पर गिर गए और कंटेनर उन्हें रौंदते हुए चला गया। इसमें रामलखन की मौके पर और लालाराम की पसगवां सीएचसी में मौत हो गई।
हादसे के बाद भगाने के प्रयास में अनियंत्रित कंटेनर दूसरी बाइक से टकरा गया। इससे बाइक सवार दंपती भी बुरी तरह घायल हो गए। दंपती निगोही के गांव भवानीपुर निवासी शिवम व उनकी पत्नी रोहिणी मिश्रिख अपनी ससुराल जा रहे थे।