फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिजली कटौती व जेई के बर्ताव से परेशान उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
संपूर्णानगर विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
संपूर्णानगर। विद्युत निगम की लापरवाही के कारण इन दिनों जनता काफी परेशान है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत कटौती के साथ ही जेई के व्यवहार से वह काफी क्षुब्ध हैं। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि समस्या लेकर जाने पर जेई हमेशा ही नदारद मिलते हैं। निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की तरफ से कोई सटीक जवाब भी नहीं दिया जाता। इससे ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी है।
विज्ञापन


बीती रात विद्युत कटौती को लेकर व्यापारी व युवा उपकेंद्र संपूर्णानगर पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारी से विद्युत आपूर्ति के बावत जानकारी ली। बताया गया कि एक घंटे बाद विद्युत आपूर्ति मिलेगी। लोगों ने जेई से बात करनी चाही तो कर्मचारी ने जेई को फोन लगाया। फोन पर ही जेई से विद्युत आपूर्ति संबंधी जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि कर्मी खंभे पर चढ़ा है, पलिया में फाॅल्ट बन रहा है। इसके बाद जेई ने कहा कि जो आए हैं सब परेशान कर रहे हैं, उनको चिल्लाने दो।
यह सुनकर उपभोक्ता भड़क गए और थाने पहुंच गए। यहां थाना प्रभारी से उपभोक्ताओं ने जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इसपर थाना प्रभारी अंबर सिंह ने जेई को फोन कर वार्ता की। इसके बाद रात 12 बजे बिजली आपूर्ति मिल सकी। वहीं शुक्रवार को सुमित्रा, बलविंदर, मुख्तार सिंह, अनिल, मीना सुमन, संदीप कौर, संतोष समेत अन्य उपभोक्ता शिकायत लेकर विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे।
विज्ञापन

यहां उपभोक्ताओं ने जेई से बात की। हा कि भूपनगर का ट्रांसफाॅर्मर फुंक गया है। इससे लोगों को आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इस बारे में जेई पवन चंद्रा ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर फुंकने की सूचना मिली है, पीआर लगा दी गई है। शनिवार तक ट्रांसफाॅर्मर आ जाएगा।



डाल गिरने से पांच से अधिक घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

मैलानी। गोला से मैलानी उपकेंद्र आने वाली 33 केवी लाइन पर पेड़ की डाल गिरने के कारण शुक्रवार को शहर और आसपास के गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस दौरान पांच से अधिक घंटों तक उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।
गोला स्थित 132 केवी उपकेंद्र से 33 केवी लाइन मैलानी उपकेंद्र आती है। शुक्रवार सुबह 7ः30 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मेन लाइन में फॉल्ट की सूचना पर विद्युत निगम कर्मी मौके पर गए। वहां गिरी डाल को हटाने के बाद दोपहर 1ः15 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके बाद उपभोक्ताओं को राहत मिली। संवाद


गोला में छह से सात घंटे हो रही बिजली कटौती



गोला गोकर्णनाथ। पावर कॉरपोरेशन से ही 21 घंटा 35 मिनट शहर के उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति दी जा रही है। बदहाली और लोकल फॉल्ट के चलते उसमें शहर वालों को महज 18 घंटे ही बिजली मिल रही है। स्थिति यह है कि लगातार तीन घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। इस संबंध में जेई शिवम सिंह और शिवम पांडे ने बताया कि ट्रांसमिशन से इमरजेंसी कटौती हो रही है। गर्मी में लाइन पर लोड अधिक होने से समस्या आ रही है। संवाद








अधिकारी बता रहे ओवरलोडिंग और इमरजेंसी कटौती का कारण



गोला गोकर्णनाथ। विद्युत वितरण उपखंड गोला क्षेत्र में 2,95,733 उपभोक्ता हैं। इनमें 2,55,707 घरेलू, 11,962 कमर्शियल, 24,111 प्राइवेट ट्यूबवेल और 432 औद्योगिक कनेक्शन हैं। नगर क्षेत्र में सात फीडरों पर करीब 300 ट्रांसफार्मरों के माध्यम से बिजली आपूर्ति दी जा रही है। अधिकारी बिजली न आने का कारण ओवरलोडिंग और इमरजेंसी कटौती बता रहे हैं। उनका कहना है कि ओवरलोड डेढ़ से दो गुना हो गया है। संवाद

फोटो- 32



विद्युत अव्यवस्था को लेकर सपाइयों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन



लखीमपुर खीरी। धौरहरा विधानसभा क्षेत्र में बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को सपाइयों ने एसडीएम धौरहरा को पांच सूत्री मांगपत्र सौंपा। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि उत्तम वर्मा व सपा विधानसभा अध्यक्ष विकास यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिजली आपूर्ति में लापरवाही और कटौती को लेकर नाराजगी जताई।



विधानसभा अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि कई ग्रामों व कस्बों में ट्रांसफॉर्मर की क्षमता कम है, जबकि कनेक्शन अधिक हैं। ऐसे में उच्च क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएं।



सांसद प्रतिनिधि उत्तम वर्मा ने कहा कि सिंचाई के लिए उचित समय और वोल्टेज तय किया जाए। इसके अलावा हटाए गए बिजली कर्मचारियों का समायोजन भी किया जाए। इस दौरान ओम प्रकाश यादव, ललित यादव, यज्ञप्रताप मिश्रा, अमन वर्मा, ऋषिराज गौतम, योगेश प्रताप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद

संपूर्णानगर विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें