पलियाकलां। 132 केवीए लाइन में रविवार सुबह से मरम्मत कार्य की वजह से पलिया शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पांच घंटे से अधिक समय तक बाधित रही। उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बिजली सुबह 10 बजे गायब हुई और शाम तीन बजे आई। चार बजे फिर से रोस्टरिंग की बात कहकर बिजली काट दी गई और फिर पांच बजे आपूर्ति बहाल हुई। दिनभर बिजली की कटौती से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं।
हालांकि बिजली विभाग की तरफ से सोशल मीडिया पर बिजली कटौती संबंधित सूचनाएं कटौती के दौरान ही दे दी गईं थीं, लेकिन घंटों की कटौती से उपभोक्ता खासे परेशान दिखे।
इस बारे में बिजली विभाग के एसडीओ मयंक चक्रवर्ती ने बताया कि रविवार को 132 केवीए में काम चलने के कारण सुबह दस बजे से बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। कार्य पूरा होते ही बहाल कर दी गई है। बाकी उपभोक्ताओं को भी इससे पूर्व ही सूचना दे दी गई थी। संवाद