फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाढ़ के पानी में डूबकर तीन वर्षीय बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। गांव गुलरीपुरवा निवासी तीन साल के बच्चे की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

निघासन क्षेत्र के गुलरीपुरवा निवासी नीरज का तीन वर्षीय पुत्र नितिन शनिवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। घर के बाहर बाढ़ के पानी की धार चल रही थी। खेलते-खेलते नितिन का पैर फिसल गया और वह धार में बह गया।
विज्ञापन

देर तक बच्चा नजर नहीं आया तो परिजनों ने तलाश की। बच्चे की तलाश करते हुए परिवार के लोग घर के बाहर गए तो उसका शव उतरा रहा था। बेटे की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें