फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। शहर में तो तब भी थोड़ी राहत है, लेकिन गांवों में बहुत बुरा हाल है। चार-चार घंटों तक कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

इसी क्रम में छाउछ उपकेंद्र की विद्युत सप्लाई कई घंटे बाधित रही। छाउछ निवासी मनोज ने बताया कि सुबह तीन बजे सप्लाई काट दी गई थी, जो सुबह सात बजे के बाद सुचारु हुई। इसका असर पानी की सप्लाई पर भी पड़ा।
गढ़ी उपकेंद्र के गुरुद्वारा रोड के समीप 400 केवीए के दो ट्रांसफाॅर्मरों की आपूर्ति बाधित होने से मोहल्ला हाथीपुर कोठार, भटनागर कॉलोनी, द्वारिकापुरी, गुरुद्वारा रोड, बैंड मार्केट सहित कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति शाम पांच बजे तक बाधित रही।
विज्ञापन


पसगवां में 18 के बजाए मिल रही 12 घंटे बिजली
पसगवां। गर्मी बढ़ने के साथ ही सुखबसा उपकेंद्र से जुड़े गांवों में अघोषित बिजली कटौती शुरू हो गई है। उपभोक्ताओं ने बताया कि शनिवार रात 10 बजे ठप हुई बिजली रविवार सुबह नौ बजे सुचारू हो सकी। उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां 18 घंटे के बजाय सिर्फ 12 घंटे बिजली की आपूर्ति मिल पा रही है। यही हाल जंगबहादुरगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों का है। संवाद
लो-वोल्टेज की भी समस्या
खमरिया। बेलतुआ उपकेंद्र से जुड़े परेवा, सरैया, अलीपुर, मटेरिया, सिरसी, पकरिया आदि गांवों में सुबह 9:15 से 12:15 बजे तक कटौती का रोस्टर है पर यहां दिन भर बिजली आती-जाती रही। इसके अलावा लो-वोल्टेज के कारण भी लोग परेशान रहे। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। संवाद
उचौलिया में भी बाधित रही विद्युत आपूर्ति
उचौलिया। यहां बिजली कटौती का समय सुबह 6:30 से 9:30 और दिन में 12 बजे से अपराह्नन तीन बजे तक है, लेकिन दिन में बिजली नाममात्र को ही मिलती है। रात में ही बिजली सुचारू मिलती है, वह भी बारिश होने या हवा चलने पर बाधित हो जाती है। इधर, बरबर नगर में 21 और ग्रामीण क्षेत्रों में 12 घंटे ही बिजली सप्लाई मिल पा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें