फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रेलवे की नई साइडिंग लाइन का मैलानी में निर्माण शुरू

Tue, 10 Feb 2026 11:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मैलानी में साई​डिंग लाइन के लिए बन रही पुलिया। संवाद
विज्ञापन
मैलानी। रेल विभाग की ओर से मैलानी जंक्शन पर ब्रॉडगेज की एक नई साइडिंग लाइन का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इसके लिए मिट्टी पटान और पुलिया निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। इस साइडिंग लाइन के बन जाने से यहां ट्रेन का रेक खड़ा करने की सुविधा मिलेगी, जिससे लंबी दूरी की ट्रेनें भी सुचारू रूप से चलाई जा सकेंगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इस साइडिंग लाइन की लंबाई लगभग सात सौ मीटर होगी और इसमें तीस कोच का रेक आसानी से खड़ा किया जा सकेगा। इसका निर्माण बांकेगंज साइड, क्रेन साइडिंग लाइन के पास किया जा रहा है।

रेल विभाग ने मैलानी जंक्शन से दो अन्य नई ब्रॉडगेज लाइनों के निर्माण का प्रस्ताव भी परिचालन विभाग की ओर भेजा है। यदि ये लाइनें बन जाती हैं, तो मैलानी-लखनऊ-बरेली मार्ग पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की संभावनाएं बनेंगी।
विज्ञापन


मैलानी जंक्शन पर वर्तमान में प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो से पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता है, जबकि तीसरी मेन लाइन से मालगाड़ियां गुजरती हैं। सीमित ब्रॉडगेज लाइनों के कारण कभी-कभी ट्रेन के रेक को चार-छह घंटे तक खड़ा करना पड़ता है। नए निर्माण से इस समस्या का समाधान होगा और शेष लाइनों से अन्य ट्रेनों का संचालन भी सुचारू रहेगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ-बरेली खंड पर स्थित इस जंक्शन पर मीटर गेज और ब्रॉडगेज दोनों प्रकार की ट्रेनें चलती हैं, लेकिन वर्तमान में ब्रॉडगेज की सिर्फ तीन लाइनें हैं, जो जंक्शन के लिहाज से पर्याप्त नहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें