फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीली ईंटों से हो रहा नाला निर्माण    

Thu, 22 Jun 2017 11:54 PM IST
 अमर उजाला ब्यूरो     पलियाकलां।
विज्ञापन
मानक का कतई भी ध्यान नहीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
                                        
विज्ञापन

शिकायत पर निर्माण कार्य देखने पहुंचे ईओ, लगाई फटकार  
 निघासन रोड पर तहसीलदार आवास के पास से बनाए जा रहे नाले में मानक का कतई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पीली ईंटों के इस्तेमाल के साथ ही निघासन रोड पर आधी सड़क घेरकर निर्माण सामग्री रखी गई है, जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तहसीलदार आवास के निकट से बनाए जा रहे नाले में पीली ईंट का धड़ल्ले से इस्तेमाल होने की वजह से नाले की मजबूती पर अभी से सवाल खड़े होने लगे हैं। इसकी शिकायत लोगों ने पालिका के अधिशासी अधिकारी से की। जिसके बाद ईओ ने स्थानीय कर्मचारियों के साथ मौका मुआयना किया। मौके पर पीली ईंट का प्रयोग होता देख उन्होंने नाराजगी जाहिर की और ठेकेदार को बुलाकर जमकर फटकार लगाई। उन्होंने ठेकेदार को हर हाल में मानकों के सापेक्ष ही काम करने के निर्देश दिए। अव्वल ईट के साथ सही अनुपात में मसाले का इस्तेमाल करने को कहा। दरअसल हर साल बारिश के समय तहसील आवास के आस-पास और मुहल्ला टेहरा में भीषण जलभराव हो जाता है। इस वजह से लंबे समय से यहां नाला निर्माण की मांग उठ रही थी। इस बार नाले का टेंडर होने के बाद निर्माण शुरू करवाया गया, लेकिन शुरूआती दौर में ही मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए निर्माण शुरू किया गया। इससे लगता है कि यह नाला बरसात भी नहीं झेल पाएगा। इसके साथ ही निर्माण सामग्री निघासन रोड पर डालने से राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।       
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें