फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कुंभी में बायोपॉलिमर संयंत्र का निर्माण तेज, अक्तूबर में संचालन प्रस्तावित

Thu, 20 Aug 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कुंभी में 3080 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन बायोपॉलिमर संयंत्र का डीएम अंजनी कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण कर कार्य की प्रगति देखी।
विज्ञापन

प्लांट अधिकारियों ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए संयंत्र का लेआउट, उत्पादन प्रक्रिया और अब तक हुए निर्माण कार्य की जानकारी दी। डीएम ने तकनीकी पहलुओं और उत्पादन प्रक्रिया से जुड़े सवाल भी किए।
डीएम ने प्लांट के यूनिट हेड ललित जैन, मुख्य तकनीकी अधिकारी शिवेश सिंह, कुंभी चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक सुनील कुमार यादव, एसडीएम युगांतर त्रिपाठी समेत अधिकारियों के साथ परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और गति की जानकारी लेते हुए प्रस्तावित समयसीमा में कार्य पूरा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि संयंत्र का संचालन अक्तूबर में प्रस्तावित है और निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इसकी खासियत जीरो लिक्विड डिस्चार्ज प्रणाली होगी। उत्पादन प्रक्रिया से निकलने वाला हानिकारक तरल अपशिष्ट नदियों या नालों में नहीं छोड़ा जाएगा।
फरवरी 2025 में मुख्यमंत्री ने संयंत्र की आधारशिला रखी थी। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि गन्ने के खेत से बायोप्लास्टिक तक पहुंचने वाली यह परियोजना लखीमपुर खीरी में कृषि आधारित औद्योगिक विकास का नया अध्याय जोड़ेगी। संयंत्र के संचालन से पर्यावरण-अनुकूल उत्पादन और सतत औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें