फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सिपाही पत्नी ने दरोगा पति पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। दिल्ली से अपनी ससुराल गोला आई महिला सिपाही ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न एवं सास-ससुर पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


दिल्ली के शाहदरा मुकेश नगर सर्कुलर मार्ग निवासी साधना पटेल ने गोला पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका विवाह 24 दिसंबर को गोला के मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना निवासी शुभम वर्मा के साथ आर्य समाज मंदिर लखनऊ में हुआ था। शुभम पुलिस विभाग में दरोगा है और वह सिपाही है। दोनों का प्रेम विवाह हुआ था।
छह फरवरी 2025 को विवाह का रजिस्ट्रेशन हुआ। पति शुभम के साथ अपनी ससुराल में कुछ दिन वह हंसी-खुशी से रही। तीन-चार दिन बाद पति शुभम वर्मा अपनी ड्यूटी पर चला गया और वह भी कुछ दिन बाद अपनी ड्यूटी पर चली गई। इसके बाद पति दहेज की मांग करते हुए फोन कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा।
विज्ञापन

सात अप्रैल 2025 को अपनी ससुराल आई। तो सास सुमन देवी वर्मा ने काफी भला बुरा कहा। आरोप लगाया की सास ससुर ने 15 लाख और फॉर्च्यूनर की मांग करते हुए कमरे में बंद करके पीटा। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार पांडे ने बताया कि पीड़िता ने प्रार्थना पत्र दिया है। पूरे मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें