फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भाजपाइयों पर कार्रवाई न होने से कांग्रेस ने शुरू किया क्रमिक अनशन

Fri, 19 Sep 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय के बाहर क्रमिक अनशन पर बैठे पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। यह अनशन एक सितंबर को कांग्रेस कार्यालय में हुई तोड़फोड़ व लूटपाट की घटना पर भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई न होने के विरोध में शुरू किया गया है।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में घुसकर महापुरुषों के फोटो फाड़े, कुर्सियां तोड़ीं और लूटपाट जैसी घटनाएं कीं। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन ने अब तक केवल आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि सत्ता के दबाव में एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है, जबकि हमारी मांग है कि उपद्रवियों पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए।

अनशन पर बैठे 11 प्रमुख सदस्यों में मोहन चंद उप्रेती, बलराम गुप्ता, रवि तिवारी, मंजू मिश्रा, लतीफ आजम, हरगोविंद वर्मा, तरुण शालू, कमलजीत सिंह, दिनेश जिंदल, दिनेश शर्मा और महेंद्र कुमार गौतम शामिल हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी ने कहा कि अनशन की शुरुआत पहचानों इन दंगाइयों को नहीं सहेंगे महापुरुषों का अपमान जैसे नारों के साथ हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में संविधान और लोकतंत्र की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस क्रमिक अनशन के समर्थन में कैप्टन माेनिस अली नकवी, रियाज अहमद मोनू, वरुण चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें