फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने बिजली दरें बढ़ाने पर विरोध जताया

Wed, 01 Jul 2015 07:12 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी ने बिजली दरों में बढ़ोत्तरी की कड़े शब्दों में निंदा की। कहा कि इससे किसानों और आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा और महंगाई में इजाफा होगा। यह बात कांग्रेस भवन में हुई जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने कही। बैठक के बाद कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि वर्ष 2013 में किसानों के हित में भूमि अधिग्रहण बिल बनाया गया था, जो आज पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए बदला जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले महंगाई, कालाधन, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी खत्म करने की बात कही थी, लेकिन वह कुछ नहीं कर सके। न भ्रष्टाचार खत्म हुआ न काला धन आया। इन सबके विरोध में 22 जुलाई को पूरे जिले में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।
शहर अध्यक्ष संजय गोस्वामी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा में फसलों को भारी नुकसान हुआ था। नुकसान का ठीक से सर्वे न होने के कारण तमाम किसान मुआवजे से वंचित रह गए। पूरे प्रदेश में जंगल राज कायम है। हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। प्रदेश सरकार इन घटनाओं को रोकने में विफल साबित हो रही है। बैठक में अशोक सक्सेना, सुजीता कुमारी, कुसुमलता बरनवाल, मोनिस नकवी, गुलजार खां, संगीता बरनवाल, मंजीत कौर, कोमल सिंह, ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रह्लाद पटेल, रवि गोस्वामी, प्रेम वर्मा, पारस प्रसाद मिश्रा, शिवराम सिंह चौहान, बरकत अली, वीरेंद्र कुमार, धनीराम, ललित वाल्मीकि, राजेंद्र गुप्ता, रवींद्र प्रसाद त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, जमाल अहमद, रजनीश मिश्र, विनीत मिश्र, रमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें