राज्यसभा सदस्य रविप्रकाश वर्मा ने कहा कि शिक्षित, संस्कारित और राष्ट्र प्रेम से पल्लवित बालक-बालिकाएं ही सक्षम समृद्ध और गौरवशाली भारत का निर्माण कर सकते हैं। उन्हें सजाना और संवारना हमारा कर्तव्य है।
सांसद प्रतिभा फाउंडेशन के 17वें वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह में बोल रहे थे। कहा कि प्रतिभाओं को निखारने का जो कार्य संस्था कर रही है, वह बेहद प्रशंसनीय है। सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनंजय उपाध्याय ने कहा कि हमें पंथनिरपेक्ष व राष्ट्रभक्त युवा भारत का निर्माण करना है। समारोह को युवा सपा नेता मोंटी पाल, ब्लाक प्रमुख गुरप्रीत सिंह जार्जी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले गुरुमन प्रीत सिंह, सतवीर कौर, अभिलाषा विश्वकर्मा, गीता शर्मा, राजवीर सिंह, शैलेंद्र सिंह, रश्मि अरोड़ा, रीतिका सक्सेना, अल्फा बानो, उजाला मिश्रा, कृतिका दास, श्रेया शुक्ला, आकाश गुप्ता, प्रशांसी अवस्थी, रोहित वालिया, कुशल अग्रवाल, रिशिता पांडे को सम्मानित किया गया। शिक्षकों की उपलब्धियों का भी सम्मान हुआ।
00
विजयी प्रतिभागी भी हुए पुरस्कृत
फाउंडेशन की प्रतियोगिता के विजयी भी पुरस्कृत हुए। जूनियर वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में गुरुनानक स्कूल की हीरा अली, रामलीला स्कूल की ऐंजल प्रजापति, गोल्डन फ्लावर स्कूल की छाया वर्मा, सीनियर वर्ग में गोल्डन फ्लावर के मधुर वर्मा, दून स्कूल की यशमिता शुक्ला, दि इंडियन एकेडमी के कौशल राना, भाषण प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में गोल्डन फ्लावर की उमैमा बानो, इंडियन एकेडमी की सृष्टि मौर्या, दून स्कूल की सौम्या सिंह, सीनियर वर्ग में गोल्डन फ्लावर की श्रेया शुक्ला, दून की यशमिता शुक्ला, गुरुनानक की रमनदीप कौर, गीत गायन जूनियर वर्ग प्रतियोगिता में गोल्डन फ्लावर की सृष्टि बाथम, गुरुनानक स्कूल की शालिनी प्रजापति, बलदेव वैदिक के जान मोहम्मद, दि इंडियन एकेडमी के विशाल राजपूत, सीनियर वर्ग में दून की जसवीर कौर, दि इंडियन एकेडमी के प्रवीण मिश्रा, रामलीला स्कूल की कशिश वर्मा, जिला पंचायत स्कूल की सोनम राना सहित अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता जूनियर वर्ग, सीनियर वर्ग, चित्रकला प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के भी प्रतिभाग पुरस्कृत किए गए।
000
इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष केेबी गुप्ता, विजय महेंद्रा, एम फुरकान अंसारी, जफर अहमद टीटू, अमित महाजन, जसपाल गोहानिया, राजकुमार अग्रवाल, सौम्या भटनागर, कुमुद महेंद्रा, रवि गुप्ता, आलोक मिश्र आदि तमाम लोग मौजूद रहे।