फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले की निंदा

Thu, 07 Jan 2016 10:50 PM IST
मोहम्मदी
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के गांधी पार्क में नगर की तमाम सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक तथा शैक्षिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पठानकोट में हुए आतंकी हमले की निंदा की तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। बाद में रामलीला चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका तथा राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा भूतपूर्व सैनिक सेवा परिषद् के तत्वावधान में हुई जिसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष अवनीश गुप्त (एडवोकेट) ने की। इस मौके पर पेशे इमाम मौलाना असजद साहब ने कहा कि आतंकियों की कोई जाति धर्म या संप्रदाय नहीं होता। उन्होंने जोर देकर कहा कि सच्चा मुसलमान आतंकी नहीं हो सकता। पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा, अवध क्षेत्र भाजपा उपाध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल रस्तोगी, शिवसेना प्रमुख सूरज गुप्ता, गायत्री परिवार के डॉ. रमाशंकर गुप्ता, निरंकारी मिशन के सरदार लक्ष्मण सिंह, ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय की संचालिका बीके अनुराधा, अंबेडकर मेमोरियल संस्थान के पीएल विशारद, शोषित समाज मोर्चा अध्यक्ष जगदीश भारती, बौद्ध महासभा के रामेश्वर प्रसाद, जिलाध्यक्ष रामनाथ गौतम, भाकियू के गुलशन कुमार, प्रेम सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक शुक्ला, महामंत्री कुलदीप सिंह, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, महामंत्री श्याम कुमार पांडे, कुलदीप सिंह, रवींद्र गुप्ता, सुरेंद्र पाल सिंह, बलकार सिंह, दर्शन सिंह, नत्थू सिंह, अजय कुमार मिश्रा, रवींद्र कुमार, मुनक्के सिंह, तुलसी राम, फकीर सिंह, आरपी रघुवंशी, रामप्रकाश गुप्ता, शशिशेखर मिश्रा, रमाकांत मिश्र, सम्राट जायसवाल, हरदीप सिंह, सौरभ गुप्ता, गोविंद गुप्ता, शिशिर गुप्ता, आशाराम राठौर, सपा महामंत्री लक्ष्मण गुप्ता, नायाब शफक, कालिका प्रसाद, दिनेश गुप्ता, रजनीश वाजपेयी, हरीशंकर शुक्ला, अमित रस्तोगी, कामद रस्तोगी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा के बाद रामलीला गेट पर आतंकवाद का पुतला फूंका गया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें