फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छठ घाट मार्ग पर बिखरी कंक्रीट, व्रती महिलाओं की राह होगी मुश्किल

Mon, 26 Oct 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सिंगाही खुर्द से छठ मार्ग पर पड़े पत्थर, जिससे निकलना हो रहा मुश्किल। संवाद
विज्ञापन
संपूर्णानगर। सिंगाही खुर्द छठ घाट से रानीनगर, मिर्चिया और भूपनगर जाने वाला मुख्य मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। सड़क पर पत्थर और कंक्रीट बिखरे होने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। छठ पर्व पर इसी मार्ग से गुजरने वाली व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने सिंगाही खुर्द से रानीनगर जाने वाला मार्ग पिछले साल बनवाया था, लेकिन अब यह जर्जर हो गया है। जगह-जगह पानी भरने से सड़क की हालत खराब हो गई है। सिंगाही खुर्द मोड़ से छठ घाट के बीच स्थिति ज्यादा खराब है। यहां पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। इस मार्ग से सिंगाही खुर्द, छठ घाट, भूपनगर और मिर्चिया समेत कई गांवों के लोग आवागमन करते हैं।

श्री छठ पूजा सेवा समिति के धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विधायक रोमी साहनी और लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता से फोन पर बात कर छठ पर्व से पहले सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि 15 और 16 तारीख को छठ पर्व पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं और श्रद्धालु इसी मार्ग से गुजरेंगे। ऐसे में मरम्मत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम बृजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया जाएगा। सड़क का निर्माण भी कराया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें