फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बच्चों की सेहत की चिंता, अभिभावकों ने खुद साफ किया स्कूल

Sun, 23 Aug 2026 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कचनारा विद्यालय में सफाई करते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
बिजुआ। जिन हाथों में बच्चों का हाथ थामकर उन्हें स्कूल भेजने की जिम्मेदारी है, उन्हीं हाथों ने जब स्कूल में गंदगी देखी तो सफाई की कमान भी खुद संभाल ली।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मझौरा-कचनारा स्थित प्राथमिक विद्यालय में लंबे समय से सफाई व्यवस्था ठीक न होने से परिसर घास-फूस, झाड़ियों और गंदगी से घिरा था। मच्छरों के बढ़ते खतरे से बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित अभिभावकों और ग्रामीणों ने खुद स्कूल परिसर की सफाई का जिम्मा उठाया।
पहले स्कूल के गेट के सामने दवा का छिड़काव कराया गया। इसके बाद मशीन से परिसर में भी दवा का स्प्रे किया गया। घास-फूस और झाड़ियों को साफ कर परिसर को बच्चों के लिए सुरक्षित बनाने की कोशिश की गई। अभिभावकों का कहना है कि बच्चे रोज इसी परिसर में आते हैं। नियमित सफाई न होने से उन्हें बीमारी का खतरा बना रहता है, इसलिए व्यवस्था का इंतजार करने के बजाय उन्होंने खुद पहल की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से स्कूलों में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने और जलभराव वाले स्थानों पर दवा का छिड़काव कराने की मांग की, ताकि बच्चों को साफ-सुथरा और सुरक्षित वातावरण मिल सके।
खंड शिक्षा अधिकारी बिजुआ नागेंद्र चौधरी ने बताया कि सभी विद्यालयों में साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं। किसी विद्यालय में घास-फूस उगी या गंदगी मिली तो संबंधित इंचार्ज अध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें