फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काव्य रचना, लघुकथा, स्लोगन प्रतियोगिता में निवेदिता अव्वल

Wed, 25 Jan 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
oth - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पोस्टर में अपर्णा, रंगोली प्रतियोगिता में साक्षी रहीं प्रथम
विज्ञापन

भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय और आकांक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता सप्ताह का समापन हुआ। मुख्य अतिथि आकांक्षा समिति की अध्यक्ष रश्मि सिंह ने महाविद्यालय के उत्साह, उर्जा और रचनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए सभी शिक्षिकाओं और छात्राओं से लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान की अपील की। 
प्राचार्य डॉ. निरुपमा अशोक ने महिलाओं से बढ़ चढ़ कर आगे आने की अपील की। स्वतंत्र भारत में नागरिक मताधिकार को महिला सशक्तीकरण की महत्वपर्ण कड़ी बताते हुए जाति, वर्ग आदि से प्रभावित हुए बिना निष्पक्ष मतदान करने को कहा। उनके नेतृत्व में सभी ने निष्पक्ष मतदान करने की शपथ ली। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डॉ. प्रियंका अवस्थी ने भी छात्राओं से खुद मतदान करने और दूसरों को प्रेरित करने को कहा। 
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता सप्ताह के तहत प्रश्नमंच, स्लोगन, रंगोली, पोस्टर, अवधी कविता रचना, लघु कथा, लेखन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में अपर्णा देवी प्रथम, साक्षी गुप्ता द्वितीय, साबिया अंसारी तृतीय, जसमेल कौर को सांत्वना पुरस्कार मिला। काव्य रचना प्रतियोगिता में निवेदिता प्रथम, जूली द्वितीय, पूजा तृतीय, अंतिमा को सांत्वना पुरस्कार मिला। स्लोगन प्रतियोगिता में निवेदिता को प्रथम, प्रियंका सचदेवा को द्वितीय, छाया पांडेय को तृतीय, प्रतिमा देवी को सांत्वना पुरस्कार मिला। लघु कथा प्रतियोगिता में निवेदिता प्रथम, जूली द्वितीय, फरहीन बानो तृतीय, कौशीन आसिफ को सांत्वना पुरस्कार मिला। रंगोली प्रतियोगिता में साक्षी गुप्ता प्रथम, सौम्या ठाकुर द्वितीय, जसमेल कौर तृतीय और अपर्णा देवी को सांत्वना पुरस्कार मिला। 
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. पुष्पा मलिक, डॉ. शशि प्रभा बाजपेयी, डॉ. सुशीला सिंह, डॉ. सुरचना त्रिवेदी, आकांक्षा समिति की डॉ. नमिता श्रीवास्तव, सुधा गुप्ता, डॉ. फिरदौस, डॉ. वीना रानी गुप्ता, डॉ. गीता शुक्ला, रीता सिंह, अर्चना सिंह, डॉ. एससी मिश्र आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें