फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फरियादी समय के पाबंद, अधिकारी-कर्मचारी लेटलतीफ

Sat, 18 Oct 2025 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जलकल व प्रकाश कक्ष के गेट पर पड़ा ताला। संवाद - फोटो : विकास भवन के पास लगा बीओबी का एटीएम।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी समय के पाबंद नहीं है। उनकी लेटलतीफी की वजह से रोज समय पर आने वाले फरियादियों को अपने काम के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे से आधे घंटे तक पड़ताल में इसकी हकीकत सामने आ गई।
विज्ञापन

10 बजकर 8 मिनट पर अधिशासी अधिकारी व उनके चैंबर के करीब बने अवर अभियंता सिविल जन निर्माण लिपिक कक्ष का गेट बंद मिला। पता करने पर बताया गया कि साहब लोग थोड़ी देर में आएंगे। 10 बजकर 10 मिनट पर अवर अभियंता जलकल लिपिक कार्यालय में ताला लटक रहा था। वहीं, इसके करीब बने मार्ग प्रकाश कक्ष के प्रभारी कक्ष के गेट पर भी ताला जड़ा हुआ था।

10 बजकर 12 मिनट पर लेखाकार, राजस्व निरीक्षक की कुर्सी से कर्मचारी नदारद दिखे। 10 बजकर 15 मिनट पर नोडल लिपिक अधिष्ठान लिपिक व सर्वेयर कक्ष में सफाई कर्मचारी झाडू़ लगाता मिला। वहीं, 10:20 बजे तक स्वच्छ भारत मिशन कक्ष, ऑडिट कक्ष के गेट पर ताला लटकता नजर आया। करीब आधे घंटे हुई पड़ताल के बाद भी कोई अधिकारी-कर्मचारी नहीं आया।
विज्ञापन



कुर्सी खाली है किससे करें फरियाद

20 किलोमीटर दूर गांव में घर है। कई बार चक्कर लगा चुका हूं। यहां कमरा नंबर 21 में जन्म प्रमाणपत्र बनने की बात कही गई है, लेकिन यहां तो कोई कर्मचारी ही मौजूद नहीं है।
मेवालाल, फरधान


जन्म प्रमाणपत्र बनवाने का है इंतजार

शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ था। जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए कई किलोमीटर दूर से समय पर आ गए, लेकिन यहां सन्नाटा पसरा है। कोई अधिकारी-कर्मचारी तक नहीं आया है।
नदीम अंसारी, नीमगांव

अधिशासी अधिकारी के पास गोला का भी चार्ज है, इसलिए वह वहां गए थे। अन्य कर्मचारी की ड्यूटी मेला में भी रहती है। इसलिए रात में देर होने की वजह से नहीं आ पाए। मेला समाप्त होने वाला है। अब सभी कर्मचारी समय से आएंगे।
डॉ. इरा श्रीवास्तव, अध्यक्ष, नगर पालिका लखीमपुर

जलकल व प्रकाश कक्ष के गेट पर पड़ा ताला। संवाद- फोटो : विकास भवन के पास लगा बीओबी का एटीएम।

जलकल व प्रकाश कक्ष के गेट पर पड़ा ताला। संवाद- फोटो : विकास भवन के पास लगा बीओबी का एटीएम।

जलकल व प्रकाश कक्ष के गेट पर पड़ा ताला। संवाद- फोटो : विकास भवन के पास लगा बीओबी का एटीएम।

जलकल व प्रकाश कक्ष के गेट पर पड़ा ताला। संवाद- फोटो : विकास भवन के पास लगा बीओबी का एटीएम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें