फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डीएम कार्यालय के बाहर कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा फरियादी, सुनवाई न होने का लगाया आरोप, कलेक्ट्रेट में मचा हड़कंप

Thu, 23 Jul 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देने के बाद कार्यालय के बाहर एक फरियादी अचानक अपने पास से कुल्हाड़ी निकालकर हाथ में लेकर खड़ा हो गया। घटना से वहां मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और फरियादियों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद होमगार्ड ने तत्परता दिखाते हुए फरियादी के हाथ से कुल्हाड़ी छीन ली, इसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन



फरियादी राम सिंह पुत्र बद्री प्रसाद, निवासी ग्राम भैरमपुर थाना सिंगाही, अपनी मां और दो छोटे बच्चों के साथ डीएम कार्यालय पहुंचा था। उसने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि गांव स्थित गाटा संख्या 737, जो खाद के गड्ढे के नाम दर्ज है। उसपर उसका परिवार करीब 20 वर्षों से कूड़ा डालता आ रहा है। आरोप है कि 19 जुलाई को जब वहां कूड़ा डालने पहुंचा तो गांव के कुछ लोगों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

प्रार्थना पत्र में राम सिंह ने यह भी कहा कि आरोपी पहले उसके पिता के साथ मारपीट कर चुके हैं। उसने स्वयं को परिवार का अकेला सहारा बताते हुए कहा कि उसका परिवार भय के माहौल में रह रहा है और विपक्षी कभी भी कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं। उसने मामले में कठोर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन


राम सिंह ने अपनी शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज होकर कुल्हाड़ी निकाल ली और व्यवस्था के प्रति अपना आक्रोश जताने लगा। उसका कहना था कि वह लंबे समय से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिलता है और उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन


हालांकि मौके पर मौजूद होमगार्ड ने बिना देर किए उसके हाथ से कुल्हाड़ी छीन ली, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें