फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पलिया बार अध्यक्ष पद पर तीन पूर्व अध्यक्षों में मुकाबला

Sat, 28 Mar 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया बार के निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारी माला पहने हुए। स्रोत: बार एसोसिएशन
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया बार एसोसिएशन के वर्ष 2026 के चुनाव के तहत शनिवार को नाम वापसी प्रक्रिया में किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया। इससे जांच के बाद जारी सूची यथावत ही रहेगी। अब यहां 6 अप्रैल को मतदान होगा।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है। मैदान में अफसर अली, श्रीश चन्द्र द्विवेदी और जीवन प्रकाश मेनरो अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यह तीनों पूर्व अध्यक्ष है। वहीं मंत्री पद के लिए अरुण अवस्थी और सतीश कुमार सिंह के बीच सीधा मुकाबला तय माना जा रहा है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भी मुकाबला दिलचस्प है, इसमें कमलेश कुमार और राजीव सिंह आमने सामने हैं। वहीं संयुक्त मंत्री पद पर शेखर नाग, शशिकांत सिंह और परविंदर भार्गव के बीच मुकाबला है। कोषाध्यक्ष पद पर उपेन्द्र राणा और मनोज कुमार राठौर के बीच भिड़ंत दिख रही है। पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए बसन्त कुमार प्रजापति और संजय कुमारी मैदान में हैं।
वहीं गवर्निंग काउंसिल (कनिष्ठ) के दो पदों के लिए आमिर हुसैन, दुर्गा प्रसाद तिवारी और हेमन्त कुमार मानक के बीच चुनावी जंग तय मानी जा रही है। नाम वापसी प्रक्रिया के बाद पलिया बार एसोसिएशन को कई निर्विरोध पदाधिकारी भी मिल गए हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एकल नामांकन होने के कारण धर्मराज शाक्य को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। इसी तरह अंकेक्षक पद पर उमेश कुमार ने निर्विरोध हुए है। गवर्निंग काउंसिल (वरिष्ठ) के तीन पदों के लिए भी तीन ही नामांकन एहसान खान, कमाल इदरीसी और एम.यू. खान का नाम होने के चलते इन सभी को निर्विरोध चुन लिया गया है। यह जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी रविन्द्र कुमार शर्मा के साथ सहायक चुनाव अधिकारी इंतजार हुसैन खान, रामनरेश, भागीरथ शाक्य, दीपक कुमार पाण्डेय, संजय राठौर और विकास गुप्ता ने दी है। नाम वापसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब तहसील परिसर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और प्रत्याशी अधिवक्ताओं के चैंबरों में जाकर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें