फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगनियों ने मांगी स्कूटी और 20 हजार रुपये मानदेय

विज्ञापन
ज्ञापन देतीं संगनी।
विज्ञापन
बांकेगंज। ब्लॉक क्षेत्र में तैनात संगनियों/ आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अस्पताल परिसर में सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार नरवरिया को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने गांवों में डोर-टू डोर भ्रमण के लिए स्कूटी समेत 20 हजार रुपये मानदेय की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में संगनियों ने लिखा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए उन्हें अस्पताल से गांवों में पैदल जाना पड़ता है, जिससे उन्हें खासी परेशानी उठानी पड़ती है। साथ ही क्षेत्र में कार्यरत संगनियों और आशा कार्यकर्ताओं की बीमा पालिसी कराने की बात कही गई है। नेहा शुक्ला, ज्योति तिवारी, संगीता यादव, शाहीन बानो, नासिरा, हासिरा रेनू, सुधा सिंह, अनिता, राजकुमारी, तारा देवी, शकुंतला आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें