एसएसबी 39 वीं वाहिनी ने इंडो नेपाल के गांव कीरतपुर में सामुदायिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को तमाम सामान वितरित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी कमांडेंड एसडी शेरखानी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के तहत कीरतपुर के किसानो को नि:शुल्क खेती के काम में आने वाले उपकरण, दवाई और बीज वितरित किए गए। सामान में यूरिया खाद, उत्तम किस्म का धान बीज, पेस्टीसाइड शामिल रहे। साथ ही फसलों में स्प्रे करने वाली मशीन तथा फावड़े आदि भी वितरित किए गए। इस मौके पर पीलीभीत से आए संयुक्त क्षेत्र संगठक डीके थुरान व इंचार्ज राय मैथु समेत तमाम जवान और ग्रामीण मौजूद रहे।