फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शारदा में समाया सामुदायिक शौचालय व मुक्तिधाम

विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली में सामान भरते ग्रामीण  स्रोत : जागरूक ग्रामीण
विज्ञापन

विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। निघासन तहसील के ग्रंट-12 गांव का मुक्तिधाम और सामुदायिक शौचालय बुधवार को शारदा नदी में समा गया। नदी को आबादी की ओर बढ़ते देख ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राॅली में गृहस्थी का सामान भरकर सुरक्षित ठिकानों की ओर पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन

नदी के पूरब महंत ने शारदा को शांत करने के लिए अनुष्ठान किया। काफी देर तक हवन-पूजन चला। नदी किनारे ध्वज लगाया गया। ग्रामीणों का मानना है कि पूजन के बाद नदी का कटान कुछ धीमा पड़ा है। इससे लोगों ने कुछ राहत महसूस की। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। मकान कटने की आशंका में गांव के सज्जन मिश्रा, पीयूष मिश्रा, शैलेश शुक्ला, उमेश कुमार, राममोहन समेत तमाम लोग सामान सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने में लगे रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें