लखीमपुर खीरी। जिले में खाद संकट के बीच एक किसान के साथ कथित अभद्रता का मामला सामने आया है। खाद की जानकारी लेने पर समिति का कर्मी भड़क गया और किसान से गलत भाषा का इस्तेमाल किया। इसका एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन
बिजुआ ब्लाॅक क्षेत्र के भानपुर सहकारी समिति कर्मचारी संतोष वर्मा पर अभद्रता किए जाने का आरोप है। शनिवार को एक किसान ने संतोष वर्मा के फोन पर खाद उपलब्धता की जानकारी ली।
पहले तो कर्मचारी ने कहा कि खाद नहीं है। कुछ और पूछने पर कर्मचारी भड़क गया। इधर, संबंधित कर्मचारी संतोष वर्मा ने कहा कि उस समय थोड़ा टेंशन थी, जो गलती से यह शब्द निकल गए।