फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैलानी, गोला, संसारपुुर में वाणिज्य कर का छापा  

Thu, 11 May 2017 11:26 PM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी
विज्ञापन
छापा - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूूरेेा
विज्ञापन

विज्ञापन

   
स्पेशल इंवेस्टीगेशन ब्रांच टीम ने की कार्रवाई      
     

 वाणिज्य कर विभाग सीतापुर क्षेत्र की स्पेशल इंवेस्टीगेशन ब्रांच टीम ने मैलानी, गोला और संसारपुर में स्थित दुकानों पर छापा मारकर अभिलेख खंगाले और कब्जे में लिए है।      
बृहस्पतिवार को दोपहर करीब तीन बजे सीतापुर से आई वाणिज्य कर विभाग की एसआरईबी स्पेशल इंवेस्टीगेशन ब्रांच की टीम ने डिप्टी कमिश्नर आरएस यादव के नेतृत्व में मैलानी रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित भवानी उत्सव ज्वैलर्स की दुकान पर छापा मारा और करीब एक घंटे चली कार्रवाई केे बाद टीम ने सीजर रिपोर्ट बनाकर वाणिज्य कर से संबंधित आवश्यक अभिलेख अपने कब्जे में लिए। टीम में असिस्टेंट कमिश्नर रमाकांत सहित अन्य कर्मचारी भी शामिल रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

असिस्टेंट कमिश्नर आरएस यादव ने बताया कि इसके अलावा संसारपुर में गल्ला, दलहन, तिलहन व्यवसायी गुप्ता ट्रेडिंग कंपनी तथा गोला में खुटार चौराहा स्थित हाफिज ट्रेडर्स फर्म पर टीम ने छापा मारकर कार्रवाई करते हुए आवश्यक अभिलेख अपने कब्जे में लिए हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी फर्मों के स्वामियों को बयान के लिए 15 मई सोमवार को सीतापुर स्थित वाणिज्य कर कार्यालय मेें बुलाया गया है।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें