फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग पंचमी महोत्सव धूमधाम से मनाया

Tue, 10 Mar 2015 07:24 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय ब्रह्म वाल्मीकि शक्ति संत सभा के तत्वावधान में मंगलवार को मोहल्ला पंडित पुरवा में भगवान ब्र्रह्म वाल्मीकि जी का चतुर्थ मूर्ति स्थापना दिवस और रंग पंचमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई तथा धार्मिक कार्यक्रम किए गए।
विज्ञापन

रंगपंचमी महोत्सव शोभायात्रा पंडितपुरवा वाल्मीकि बस्ती राजापुर से चलकर सौजन्या चौराहा, नौरंगाबाद, शाहपुरा कोठी, जेल रोड होते हुए शहर के कई मार्गों पर निकाली गई। चिंतन बैठक में नासिक में होने वाले महाकुंभ पर्व पर भी चर्चा की गई। शाम को ब्रह्म वाल्मीक जी के मंदिर में महाआरती और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। रात्रि नौ बजे संत समागम और प्रवचन हुआ। यहां संतों ने अध्यात्मिक चर्चा की तथा लोगों से भगवान ब्रह्म वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलने को कहा। कार्यक्रम में संत प्रफुल्ल वाल्मीकि, साध्वी शकुंतला, गंगाशरण वाल्मीकि, इंदल वाल्मीक, प्रभु जी वाल्मीकि कमल जी वाल्मीकि, कल्याण स्वामी वाल्मीकि सहित तमाम लोगों ने विचार रखे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें