फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी में 315 घरों के बिजली कनेक्शन कटे

Wed, 07 Oct 2015 12:02 AM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे लालपुर में स्थित कॉशीराम कॉलोनी में मंगलवार को बिजली विभाग ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। अधीक्षण अभियंता की अगुवाई में अभियान के दौरान 315 कनेक्शन को काट दिया और सभी के घरों से केबल उतार ली गई। बिजली विभाग की इस बड़ी कार्रवाई के बाद पूरी कांशीराम कॉलोनी में अंधेरा फैल गया है। अधिकारियों ने दोबारा कनेक्शन जोड़ने पर कॉलोनीवासियों को एफआईआर कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी का निर्माण वर्ष 2010 में हुआ था। अधिकारियों के मुताबिक उस समय कॉलोनी के 320 में से सिर्फ 40 घरों ने ही वैध रूप से बिजली कनेक्शन लिया। शेष  280 घरों में कटिया डालकर चोरी से बिजली जलाई जा रही थी। जिन 40 घरों का बिजली कनेक्शन वैध था, उनमें सिर्फ पांच घरों का ही बिजली बिल नियमित रूप से जमा होता रहा है लेकिन 35 घरों का बिजली बिल कभी जमा ही नहीं हुआ। जिसकी वजह से उन पर पांच लाख रुपये से भी ज्यादा का बिल बकाया हो गया। इसके अतिरिक्त अन्य सभी घरों में पिछले पांच साल से अवैध रूप से बिजली जलाई जाती रही। मंगलवार को सीतापुर सर्किल के अधीक्षण अभियंता जेबी सिंह, अधिशासी अभियंता रजनीकांत मिश्रा, एसडीओ टाउन राहुल शर्मा, आरबी सिंह, धर्मेंद्र आनंद, विक्की गौड़, जेई आरएन मिश्रा, मनोज पुष्कर समेत तमाम बिजलीकर्मी कांशीराम कॉलोनी पहुंचे और अभियान चलाया। जहां काफी संख्या में अवैध कनेक्शन पाए जाने पर अधिकारियों के होश उड़ गए। शुरुआती कार्रवाई में विभाग ने 315 घरों का बिजली कनेक्शन काट कर केबल उतार ली।

--
कोट...
लाइन हानियां कम करने के उद्देश्य से छाउछ क्षेत्र में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कांशीराम कॉलोनी में चेकिंग कराई गई है। जहां वर्ष 2010 में बिजली कनेक्शन होने के बाद से किसी ने बिजली बिल नहीं जमा किया। जिसके बाद 315 कनेक्शनों को काट दिया गया है। फिलहाल समन जमा करने के लिए कहा गया है, रिपोर्ट आने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रजनीकांत मिश्रा, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें