हादसे में क्षतिग्रस्त डीसीएम। संवाद
महेवागंज। शारदानगर में लखीमपुर मार्ग के बेल पुरवा के पास मंगलवार शाम कार और डीसीएम की भिड़ंत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया जहां पर दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक सदर कोतवाली के मंझरा निवासी युवक अंकुल, साहिल, रितेश, विशाल और गोलू मंगलवार को बालाजी मंदिर दर्शन करने गए थे। दोपहर बाद सभी युवक कार से शाम को घर लौट रहे थे। बेल कोठिया क्रेसर के पास कार सामने से आ रही डीसीएम से टकरा गई। टक्कर लगने से कार खाई में जा गिरी। हादसे में चीख पुकार मच गई। जानकारी होते ही राहगीर और ग्रामीण बचाव को दौड़े। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने क्रेन से कार को बाहर निकाल घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। घायलों में साहिल पुत्र रवीन्द्र , गोलू पुत्र रामदुलारे, शिवा पुत्र रामू , विशाल पुत्र महानन्द, आकाश पुत्र संतोष कुमार व हिमांशु पुत्र श्यामू निवासी मझरा फार्म शामिल थे, इसमें मजरूब साहिल व गोलू को जिला अस्पताल खीरी रेफर किया गया है। सीओ सदर महक शर्मा ने बताया कि हादसे में सात लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। डीसीएम सवार कोई मौके पर नहीं मिला। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया गया है। युवक कार किसी परिचित रिटायर्ड कर्मचारी की मांग कर ले गए थे।
हादसे में क्षतिग्रस्त डीसीएम। संवाद