लखीमपुर खीरी में बस-ट्रक की टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
एक दर्जन यात्री घायल
बस संख्या यूपी 31 बीटी 0767 जो एरा से लखीमपुर सवारियों को लेकर आ रही थी, नकहा क्षेत्र में पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर गांव केवल पुरवा में ट्रक से टकरा गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे यूनुस सिद्दीकी के मकान में घुस गई। बस ने बैठे लगभग एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको नकहा स्वास्थ केंद्र में एंबुलेंस से उपचार के लिए भेजा गया है।
लखीमपुर खीरी में बस-ट्रक की टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
दोनों मकानों में कोई घायल नहीं हुआ
वहीं दूसरी तरफ ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी ओर असलम के मकान से होता हुआ मोबीन के मकान में घुस गया। ट्रक ड्राइवर घायल हो गया है। गनीमत रही कि दोनों मकानों में कोई घायल नहीं हुआ है।