फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सर्द हवाओं से लौटी ठंड, गलन भी जारी

Sat, 31 Jan 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सुबह कुछ इस तरह छाई रही धुंध। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं के चलते ठंड में इजाफा दर्ज किया गया है। सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है, वहीं दिन में निकल रही हल्की धूप भी ठंड का असर कम नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को ठंड ने फिर से अपना असर दिखाया। हवाओं और गलन की वजह से लोगों को फिर से ठंड का अहसास हुआ। शनिवार सुबह भी ठंडी हवा चलती रही और धुंध ने जिले को घेर लिया। इससे अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री, न्यूनतम पारा 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दोपहर करीब 12 बजे सूरज ने अपने दर्शन दिए तो धूप से लोगों को कुछ राहत मिली। सूरज के अस्त होते ही ठंडी हवाओं के कारण गलन जारी रही। इससे लोग गर्म कपड़े में लिपटे नजर आए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार सुबह कोहरा या धुंध छाई रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें