फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कॉकरोच सिधौना ने किंग इलेवन को हराया

Fri, 22 May 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मैदान में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
सिंगाही। मेला मैदान में आयोजित सिंगाही नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन कॉकरोच सिधौना की टीम ने किंग इलेवन सिंगाही को पांच विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात खेले गए मुकाबले में सिधौना की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी किंग इलेवन सिंगाही की टीम निर्धारित 10 ओवर में 60 रन ही बना सकी। जवाब में कॉकरोच सिधौना की टीम ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
सिधौना के खिलाड़ी हरीश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन पर उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. एनयू खान और सरदार परमजीत सिंह पम्मी तथा विशिष्ट अतिथि लाखन सिंह और अनुराग ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट अध्यक्ष राहुल गुप्ता के साथ मैच का शुभारंभ कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें