फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे में गठबंधन, सपा की अनीता भी मैदान में

Fri, 27 Jan 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
sp - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा की घोषित प्रत्याशी थी अनीता, गठबंधन के तहत कांग्रेस को मिली है पलिया की सीट
विज्ञापन

सपा-कांग्रेस गठबंधन में पलिया की सीट कांग्रेस के खाते में चले जाने के बाद सपा की घोषित प्रत्याशी अनीता यादव का टिकट काट दिया गया था लेकिन शुक्रवार को अनीता ने पर्चा दाखिल कर बागी रुख अपना लिया। कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद सैफ अली नकवी यहां से पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं। अनीता ने दो सेटों में पर्चा भरा, एक में सपा का बताया और दूसरे में निर्दलीय। 
सपा के अनीता यादव का टिकट काट देने के बाद पलिया, गोला, संसारपुर, मैलानी और बांकेगंज समेत पूरे विधानसभा क्षेत्र में उनके समर्थक विरोध कर रहे थे। तमाम सपा कार्यकर्ताओं ने भी अनीता का समर्थन करते हुए उन्हें टिकट देने की मांग की थी। अनीता के समर्थकों ने न सिर्फ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इस बारे में चिट्ठी लिखी थी बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनके पक्ष में अभियान शुरू कर दिया था। इसे देखते हुए पहले ही माना जा रहा था कि अनीता यादव पार्टी से बगावत कर सकती हैं। शुक्रवार को पर्चा दाखिल कर उन्होंने इस आशंका पर मोहर भी लगा दी।
विज्ञापन

हालांकि नामांकन दाखिल करने और बगावत के सवाल पर उन्होंने कोई बयान नहीं दिया है। उन्होंने इतना जरूर कहा कि कार्यकर्ताओं की इच्छा के कारण उनके पास अपना नामांकन कराने के अलावा और कोई चारा नहीं था। अनीता के पति और सपा नेता नरेश यादव ने भी सिर्फ इतना कहा कि समय आने पर ही वह कुछ बोलेंगे। फिलहाल पार्टी का जो निर्देश होगा, उसका पालन करेंगे।
विज्ञापन


पर्चा वापस न लिया तो बाहर होंगी अनीता
सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने अनीता यादव के नामांकन कराने को अनुशासनहीनता करार दिया है। जिलाध्यक्ष ने कहा है कि अनीता यादव से नाम वापस लेने के लिए कहा गया है। उन्होंने जल्द ही नामांकन वापस नहीं लिया तो उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें