फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: अनजान कॉल न करें रिसीव, सोशल मीडिया पर बरतें सावधानी, सीओ ने छात्राओं को किया जागरूक

Mon, 15 Sep 2025 06:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के निघासन स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को अमर उजाला की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें सीओ अभिमन्यु त्रिपाठी ने छात्राओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। उन्हें साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए। 
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में सीओ सीओ अभिमन्यु त्रिपाठी व अन्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिजिटल युग में साइबर अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे बचने के लिए फोन पर आने वाली अनजान कॉल का उत्तर देने से बचें। अजनबी से अपने निजी फोटो, वीडियो, बैंक की डिटेल व ओटीपी साझा न करें। यह बातें निघासन के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला के दौरान सीओ अभिमन्यु त्रिपाठी ने कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज छात्राएं अपनी रक्षा करने में स्वयं ही सक्षम हैं। किसी विषम परिस्थिति में पुलिस को कॉल करके मदद मांगी जा सकती है। सीओ ने विद्यार्थियों को निडर होकर अपनी बात रखने और 1090 पर फोन कर सहायता मांगने की बात कही।

प्रलोभन वाले संदेशों को नजरअंदाज करें 
सीओ ने बताया कि सोशल मीडिया पर कई तरह के प्रलोभन वाले संदेश आते हैं। ऐसे संदेशों को नजरअंदाज करें। व्हाट्सएप पर अनजान लिंक व वीडियो कॉल रिसीव न करें। पुलिस सभी की दोस्त है, लेकिन अपराधियों से सख्ती से निपटती है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि आज महिला अपराधों में वृद्धि हुई है। ऐसे में सावधान रहना जरूरी है। जरूरत पड़ने पर इसकी जानकारी अभिभावकों को भी दें। 

विज्ञापन

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक महिमा पांडे ने महिला अपराध, साइबर क्राइम और आत्मनिर्भरता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से कहा कि जीवन में लक्ष्य तय कर उसी दिशा में लगन से पढ़ाई करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां मौजूद कई छात्राएं भविष्य में अध्यापक, पुलिस अधिकारी, आईएएस-पीसीएस बनकर देश का नाम रोशन करेंगी। महिला दरोगा ने छात्राओं को 1090, बैड टच, महिला हेल्प डेस्क, साइबर क्राइम और सोशल मीडिया पर सतर्कता के बारे में बताया।

इस दौरान एचआर इंटर कॉलेज की 10वीं और 12वीं की छात्राओं ने पुलिस से कई सवाल पूछे। छात्रा कंचनलता ने सवाल किया कि पुलिस सभी पर संदेह क्यों करती है? इस पर सीओ ने कहा कि अपराधियों से अपराध कबूलवाने और बेगुनाह को बचाने के लिए पुलिस को कई बार संदेह करना पड़ता है।
विज्ञापन

छात्राओं ने दिखाए आत्मरक्षा के गुर
कार्यक्रम में छात्राओं कंचनलता, नैंसी, अनुष्का, सुनैना, निर्मला, निहारिका, उमा और कोमल ने जूडो-कराटे के जरिये आत्मरक्षा के गुर प्रदर्शित किए। उनका प्रदर्शन देखकर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य मीनाक्षी रानी, हॉस्टल वार्डन सोनल गुप्ता सहित अध्यापिकाएं और स्टाफ मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें