फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सीओ, कोतवाल पर सेल्समैन से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। शहर में मिल रोड गन्ना यार्ड के निकट सरकारी अंग्रेजी शराब के अनुज्ञापी ने सीओ और कोतवाल पर सेल्समैन को पीटने का आरोप लगाते हुए डीएम से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

खुटार रोड निवासी व्यापारी जितेंद्र गट्टानी ने डीएम को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि वह कुम्हारन टोला गन्ना लाइन में सरकारी अंग्रेजी शराब के अनुज्ञापी हैं। आरोप है कि 15 नवंबर की शाम सीओ और कोतवाल ने सेल्समेन राकेश गिरी को दुकान से बुलाया और मारा-पीटा।
जितेंद्र गट्टानी का कहना है कि पुलिस के डर से उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। उनकी दो दुकानें सरकार को जिले में सबसे अधिक राजस्व देने वाली दुकानों में से एक हैं। सीओ गवेंद्र गौतम ने बताया कि शराब की दुकान पर लोग शराब पी रहे थे। दुकानदार और सेल्समैन को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें