सहकारिता सप्ताह के समापन पर अर्बन कोआपरेटिव बैंक सभागार में शुक्रवार को एक सहकारी गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता बैंक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने की। गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में बैंक के प्रवर्तक वासुदेव मौर्य मौजूद रहे। गोष्ठी की शुरुआत सहकारी ध्वजारोहरण और ध्वजगान से हुआ।
इस मौके पर बैंक प्रवर्तक वासुदेव मौर्या, सुरेश चंद्र गुप्ता, राज कुमार त्रिवेदी, केवल कृष्ण, संतोष कुमार गुप्ता, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, लल्लूराम शुक्ला, कैलाश चंद्र अग्रवाल, इंद्र कुमार चोपड़ा, अनिल मिश्रा का बैंक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने माल्यार्पण कर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बैंक के संस्थापक अध्यक्ष स्व. राधेश्याम टंडन के परिवार से विनायक टंडन को भी सम्मानित किया गया। प्रवर्तक सदस्यों ने अपने सुझाव और मार्गदर्शन दिए।
बैंक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि बैंक के वित्तीय वर्ष 2014-15 के परिणामों से यह सिद्ध होता है कि बैंक की वर्तमान प्रबंध समिति के हाथों में बैंक सर्वाधिक सुरक्षित और सुदृढ़ है।
बैंक की प्रबंध समिति प्रत्येक कार्य बैंक हित में और पारदर्शिता के साथ कर रही है और इसका मूल और सर्वोच्च उद्देश्य बैंक की प्रगति है ।
गोष्ठी को बैंक उपाध्यक्ष अनिल शुक्ला, बैंक संचालक कृष्ण गोपाल शेखर और प्रतिष्ठित व्यवसायी उमेश मिश्रा ने भी संबोधित किया। बैंक सचिव शवल गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।