फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सीएमएस का शराब पीते वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
ओयल। दो दिन पूर्व मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के वायरल वीडियो के बाद अब जिला चिकित्सालय के सीएमएस का भी वायरल हो रहा एक वीडियो चर्चा में है। वायरल वीडियो में शराब पार्टी होती दिख रही है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सौरभ शुक्ला का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. आरके कोली पर आवास में शराब व मांस मंगाने के आरोप लगाए थे। हालांकि अगले दिन ही वह अपने बयान से पलट गए थे।
रविवार को जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. आरके कोली का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक मेज पर खाना खाते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ दो अन्य लोग भी बैठे हैं। उनमें से एक ब्लड बैंक में तैनात इंद्रजीत भी हैं, जो वीडियो में सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं। मेज पर और हाथ में शराब के गिलास भी दिख रहे हैं। हालांकि यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


निजी जीवन से जुड़ा वीडियो वायरल होना, किसी षड्यंत्र का हिस्सा हो सकता है। ऐसा किस लिए किया जा रहा है और इसके पीछे किस का क्या उद्देश्य हो सकता है, यह समझना जरूरी है। साजिशन सामान्य खाने के वीडियो को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। मेज या हाथों पर शराब नहीं जूस है। - डॉ. आरके कोली, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें