फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस ने फिजीशियन के लिए बनाया रोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल से लेकर मोतीपुर में देखेंगे मरीज
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल को मोतीपुर स्थित अस्पताल में शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गई है। कई डॉक्टर 200 बेड के मातृ एवं शिशु कल्याण अस्पताल में मरीज देखने भी लगे हैं। हालांकि अभी पूरी तरह से ओपीडी शुरू नहीं हो सकी है। इसलिए मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए सीएमएम ने तीनों फिजीशियन के लिए ओपीडी का रोस्टर बना दिया है।
विज्ञापन

सीएमएम डॉ. मदनलाल ने बताया कि जब तक पूरी तरह से जिला अस्पताल मोतीपुर में शिफ्ट नहीं हो जाता है तब तक दोनों जगह ओपीडी होती रहेगी। उन्होंने बताया कि रोस्टर के अनुसार, चेस्ट फिजीशियन डॉ. आईके राम चंदानी सोमवार, मंगलवार को मोतीपुर के अस्पताल में ओपीडी करेंगे, जबकि अन्य दोनों दिन जिला अस्पताल में मरीज देखेंगे। इसी क्रम में डॉ. आरएस मधौरिया सोमवार, मंगलवार, बुधवार एवं बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल, जबकि अन्य दोनों दिन मोतीपुर में मरीज देखेंगे। वहीं डॉ. राजकुमार सोमवार, मंगलवार मोतीपुर में और बुधवार, बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल एवं शुक्रवार व शनिवार को जिला अस्पताल में मरीज देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें