फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सीएमओ ने मानक विहीन दो नर्सिंग होम सील किए

विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान अपंजीकृत दो नर्सिंग होम सील कर दिए।
विज्ञापन

सीएमओ ने ग्राम बरखेरियाजाट में न्यूसिटी हास्पिटल का निरीक्षण किया। आवश्यक अभिलेख और चिकित्सक न मिलने पर हास्पिटल सील कर दिया। वहां एक मरीज भर्ती मिला। इसके अलावा मैगलगंज में बिना पंजीकरण धड़ल्ले से संचालित न्यू डिवाइन हास्पिटल को निरीक्षण के दौरान चिकित्सक न मिलने और मरीज भर्ती मिलने के कारण सील कर दिया।
बाला हास्पिटल की भी जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि बिना पंजीकरण अस्पताल संचालित न करें। सीएचसी में सीएमओ के सामने अजबापुर चीनी मिल के गेट के पास और जंगबहादरगंज, उचौलिया सहित कई स्थानों पर बिना पंजीकरण अस्पताल और नर्सिंग होम संचालित किए जाने मुद्दा उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने नर्सिंग होम की जांच के लिए जिला स्तरीय जांचटीम के गठन की बात कही है। सीएमओ के साथ एसीएमओ डॉ अनिल गुप्ता, अधीक्षक डॉ. अश्वनी कुमार वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें